रहटगांव: रहटगांव में मार्च-अप्रैल का राशन एक साथ मिलेगा, दो बार बायोमेट्रिक सत्यापन करना होगा
आज 30 मार्च शाम 6 बजे जिला आपूर्ति अधिकारी वासुदेव भदोरिया ने बताया कि राशन प्राप्त करने के लिए हितग्राहियों को उचित मूल्य की दुकान पर दो बार बायोमेट्रिक सत्यापन (अंगूठा लगाना) अनिवार्य रूप से करना होगा। दोनों बार सत्यापन पूरा होने के बाद ही दुकानदार द्वारा दोनों महीनों का राशन एक साथ दिया जाएगा।