नया परिषदन भवन में मंगलवार को 3 बजे भाजपा की ओर से प्रेसवार्ता की गई।इस दौरान जमुआ विधायक डॉ. मंजू कुमारी ने सरकार और जिला प्रशासन पर कई गंभीर आरोप लगाते हुए राज्य सरकार को घेरने का काम किया। मौके पर डॉ मंजू कुमारी ने कहा कि राज्य सरकार भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने में पूरी तरह से नाकाम साबित हो रही है।