चंदौसी: चंदौसी नगर पालिका के खुर्जा गेट नाले पर खुले मेन हाल में छात्रा की साइकिल का पहिया फंसा, छात्रा घायल, सीसीटीवी में कैद
चंदौसी में नाले पर बने गड्ढे ने एक छात्रा को गंभीर रूप से घायल कर दिया। बताया जा रहा है कि अक्रूर जी विद्यालय की छात्रा स्कूल से साइकिल पर घर लौट रही थी, तभी खुर्जा गेट क्षेत्र में अचानक साइकिल का पहिया गड्ढे में फंस गया और वह सड़क पर गिरकर घायल हो गई। पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।