मिर्ज़ापुर: जिगना थाना क्षेत्र के बभनी भूजौता गांव में किसानों ने चकबंदी प्रक्रिया में धांधली के विरोध में जमकर प्रदर्शन किया
बताते चले की यह प्रदर्शन गुरुवार की दोपहर 1:30 बजे किया गया जिसमें ग्रामीणों ने आरोप लगाया की चकबंदी समिति में नियम विरुद्ध भूमिहीनों को सदस्य बनाने और चक निर्धारण में मानकों की अनदेखी किया गया है किसानों ने चकबंदी अधिकारियों पर भ्रष्टाचार में संलित होने का आरोप लगाते नारेबाजी की बताया कि डेढ़ दर्जन से अधिक आपत्तियों का निस्तारण किए बिना चकबंदी की जा रही है।