पत्थलगांव: पत्थलगांव में पेट्रोल-डीजल के लिए हाहाकार, ढाई किलोमीटर लंबी लाइन से शहर बेहाल
पत्थलगांव में पेट्रोल और डीजल की कमी अब लोगों के लिए बड़ी परेशानी बन गई है। पेट्रोल पंपों पर वाहन चालकों की करीब ढाई किलोमीटर लंबी कतार लग गई, जिससे जशपुर रोड और अंबिकापुर रोड पर करीब दो घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही। सड़क पर ट्रक, बाइक, कार और ट्रैक्टरों की लंबी लाइन लगने से आम लोग घंटों फंसे रहे। हालात संभालने में यातायात पुलिस के भी पसीने छूट गए। पुलिसकर्