दमोह: कोतवाली पुलिस को मिली बड़ी सफलता, शहर के विभिन्न क्षेत्रों से चोरी गई 5 बाईकों को बरामद कर आरोपी को किया गिरफ्तार
Damoh, Damoh | Mar 4, 2024 दमोह शहर के विभिन्न क्षेत्रों से लगातार बाइक चोरी की घटनाएं सामने आ रही थी। जिसके चलते पुलिस अधीक्षक सुनील तिवारी के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप मिश्रा, सीएसपी अभिषेक तिवारी के मार्गदर्शन में कोतवाली थाना प्रभारी एवं उनकी टीम के किए शहर के विभिन्न क्षेत्रों से चोरी गई 5 बाईकों को बरामद करने में सफलता प्राप्त हुई है।