लिधौरा: महेवा चक्र 2 के पटवारी पर लगे भ्रष्टाचार के आरोप पर लिधौरा तहसीलदार बोले जांच के बाद की जाएगी कार्यवाही
महेवा चक्र दो के पटवारी पर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों पर लिधौरा तहसीलदार ने कहा है कि जांच के बाद कार्रवाई होगी। बता दें कि महेवा चक्र दो में ग्रामीणों के द्वारा पटवारी पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए एक शिकायती आवेदन तहसीलदार को सौंपा गया था और कार्रवाई की मांग की गई थी, जिस पर लिधौरा तहसीलदार के द्वारा कहा गया है। कि मामले की जांच की जा रही है।