साइबर ठगी के मामलों में कार्रवाई करते हुए बक्सर साइबर थाना की पुलिस ने 2 पीड़ितों के कुल 1 लाख 80 हजार रुपये वापस दिलाए हैं। साइबर एसडीपीओ सह साइबर थानाध्यक्ष अविनाश कुमार कश्यप ने बताया कि दोनों मामलों में पीड़ितों की शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए राशि को ट्रेस कर 10 मार्च को वापस कराया गया। एक मामले में एपीके फाइल डाउनलोड करा कर राशि की ठगी हुई थी।