सिसई: गुटुवा मोड़ के पास सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत, दो लोग हुए घायल
Sisai, Gumla | Jun 14, 2026 गुटुवा मोड़ के पास सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत, दो लोग हुए घायल।रविवार शाम को पुसो थाना प्रभारी जहांगीर खान ने जानकारी देते हुए बताया कि पूसो थाना क्षेत्र के गुटवा मोड़ के पास सड़क दुर्घटना में शंकर उरांव उम्र 19 वर्ष पिता तिलेश्वर उरांव पता ग्राम लाल खटांगा परसाटोली थाना घागरा गुमला की मौत हो गई। इसी दुर्घटना मे प्रकाश उरांव और रितेश उरांव घायल हो गए।