हैदरगढ़: हैदरगढ़ में निर्माणाधीन इमारत का लेंटर गिरा, 1 मजदूर की मौत, कई घायल; डीएम ने दी घटना की जानकारी
हैदरगढ़ में निर्माणाधीन एक निजी भवन का लेंटर गिरने से बड़ा हादसा हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचीं और तत्काल राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया। रेस्क्यू के दौरान मलबे में फंसे लोगों को बाहर निकाला गया। इस दुर्घटना में एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हुए हैं। डीएम ने शनिवार की रात करीब 10:30 बजे जानकारी दिया है।