सोजत थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग 162 नागा बेरी के निकट अचानक आगे चल रहे ट्रेलर के ब्रेक लग जाने के कारण पीछे से आई ट्रक इससे टकरा गई जिसके कारण कुछ समय राष्ट्रीय राजमार्ग 162 पर यातायात प्रभावित हुआ । घटना की सूचना पर सोजत थाना पुलिस मौके पर पहुंची जहां ट्रक के घायल चालक को उपचार के लिए सोजत की ट्रॉमा सेंटर भिजवाया । पुलिस घटना की जांच कर रही है ।