पन्ना: पन्ना में सफारी बंद होने पर भी सड़क किनारे आराम फरमाता दिखा बाघ, वीडियो वायरल
Panna, Panna | Jul 31, 2026 मॉनसून में पन्ना टाइगर रिजर्व के गेट बंद होने के बावजूद मुख्य सड़कों पर बाघों का दीदार जारी है। हाल ही में अकोला-जरधोबा रोड पर सड़क किनारे दीवार पर आराम फरमाते बाघ का एक दुर्लभ वीडियो सामने आया है। राहगीरों ने बाघ की इस दिलचस्प अटखेलियों को अपने मोबाइल में कैद कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।