अररिया जिलाधिकारी विनोद दूहन की अध्यक्षता में सोमवार को समाहरणालय के परमान सभागार में जिले के विभागीय योजनाओं एवं कार्यक्रमों की सोमवारीय समन्वय सह समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों के कार्यों की बिंदुवार व गहन समीक्षा की गई तथा कई महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए गए।