सिवनी: आईरिस स्कूल कैंपस में खूनी झड़प, उपाध्यक्ष समेत कई लोग घायल
Seoni, Seoni | Jun 18, 2026 सिवनी के डूंडा सिवनी थाना अंतर्गत डोरली छतरपुर स्थित आईरिस स्कूल कैंपस में पुरानी रंजिश को लेकर हुई मारपीट में संस्था के उपाध्यक्ष समेत कई लोग घायल हो गए। गुरुवार को मीटिंग के दौरान कुछ लोगों ने लाठी, रॉड और धारदार हथियार से हमला कर संस्था के उपाध्यक्ष अब्दुल रहमान खान सहित अन्य सदस्यों के साथ मारपीट की।