मेरठ: करोड़ों के धान खरीद घोटाले में ईओडब्ल्यू को मिली बड़ी सफलता, करनाल से दूसरे आरोपी की गिरफ्तारी, चार आरोपी विदेश भागे
Meerut, Meerut | Jul 24, 2025 मेरठ ईओडब्ल्यू को करोड़ों के धान खरीद घोटाले में सफलता हाथ लगी है। टीम ने किसानों से धान खरीदकर कंपनी को उपलब्ध कराने वाले सुरेश शर्मा पुत्र मनफूल शर्मा निवासी ग्राम अलीपुर खालसा थाना घरौंदा जिला करनाल हरियाणा को गिरफ्तार किया है। एक आरोपी की पहले गिरफ्तारी हो चुकी है। अब चार मुख्य आरोपी फरार है जो लंदन व मस्कट भाग चुके हैं।