बांधवगढ़: उमरिया: वार्ड 10 में सड़क पर गड्ढों और बदहाल नालियों से वार्डवासी परेशान
उमरिया नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड नंबर 10 में सड़क के बीचों-बीच बने दो बड़े गड्ढे लोगों के लिए मुसीबत बन गए हैं। हालत यह है कि चारपहिया वाहनों की आवाजाही लगभग बंद हो चुकी है, जबकि रात के समय बाइक सवार आए दिन इन गड्ढों में गिरकर घायल हो रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार नगर पालिका को शिकायत दी गई, लेकिन आज तक सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई।