जबलपुर: कोतवाली: मकान तोड़ने का ठेका देना पड़ा भारी, मकान मालिक को मिल रही जान से मारने की धमकी
मकान तोड़ने का ठेका दिया, अब मिल रही है जान से मारने और हरिजन एक्ट में फंसाने की धमकी! मामला जबलपुर के कोतवाली थाना इलाके का है। यहाँ नरघइया के रहने वाले पीड़ित रुपेश जैन ने सोमवार सुबह लगभग 10 बजे बताया कि उन्होंने अपने पुराने मकान को तोड़ने का ठेका गोविंद बेन को दिया था। ₹70,000 में बात तय हुई थी। ठेकेदार ने वादा किया था कि वो एक हफ्ते में काम पूरा कर देगा