चैनपुर: चैनपुर में सीजन की सबसे अधिक गर्मी, पारा 45.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज
चैनपुर प्रखंड में गुरूवार को सीजन की सबसे ज्यादा गर्मी रही। अधिकतम तापमान 45.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। न्यूनतम तापमान 27.8 डिग्री रहा। तापमान में लगातार वृद्धि होने से दिनभर तेज धूप, लू थपेड़ों और गर्म हवाओं के कारण जनजीवन प्रभावित रहा। दोपहर के समय बाजार और मुख्य सड़कें सूनी नजर आईं।