बदायूं: गंगा एक्सप्रेसवे पर मजरमेहरी गांव के निकट अज्ञात वाहन ने पिकअप गाड़ी को टक्कर मारी, दो की हुई मौत, दो लोग घायल
Budaun, Budaun | Jun 12, 2026 बदायूं के थाना मूसाझाग क्षेत्र के एक्सप्रेस वे पर मजरमेहरी गांव के निकट अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे पिकअप में सवार 25 वर्षीय बंटी निवासी मरौरी सराय निकट पेट्रोल पंप जिला संभल व 23 वर्षीय राहुल निवासी ग्राम रतनपुर थाना पाकवाड़ा जिला मुरादाबाद की मौत हो गई। हादसे में अजय निवासी भटिंडा पंजाब व चालक अमर सिंह निवासी संभल दो लोग घायल हो गए।