बालोद: सरकारी मदद का इंतजार न करते हुए, आदिवासी समाज ने सामुदायिक भवन का निर्माण किया; 30 परिवारों ने दिखाई एकजुटता
Balod, Balod | Jun 8, 2026 बालोद जिले के ग्राम मटिया ह में आदिवासी समाज ने आत्मनिर्भरता और सामाजिक एकजुटता की मिसाल पेश करते हुए अपने संसाधनों से सामुदायिक भवन निर्माण शुरू कर दिया है। वर्षों तक मांग के बावजूद भवन स्वीकृत नहीं होने पर समाज के लोगों ने स्वयं चंदा एकत्रित कर निर्माण कार्य कराने का निर्णय लिया।