बहराइच: बहराइच पहुंचे उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मे सपा और कांग्रेस पर बोला हमला
बहराइच में चुनाव प्रचार के अंतिम दिन रोड शो के लिए पहुंचे मुख्यमंत्री उत्तराखंड पुष्कर सिंह धामी ने कोतवाली देहात इलाके के पुलिस लाइन में पत्रकारों से वार्ता करते हुए समाजवादी पार्टी व कांग्रेस पार्टी पर जमकर हमला बोला है। सपा और कांग्रेस पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि यह जो गठबंधन है यह सरकार बनाने का नहीं बल्कि अपने भ्रष्टाचार को छिपाने का गठबंधन है।