शाहजहांपुर। थाना आर.सी. मिशन क्षेत्र में नाबालिग लड़की के लापता होने और उसे बहला-फुसलाकर ले जाने के आरोप में स्थानीय युवक रंजीत पुत्र राहुल के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है। प्रार्थी द्वारा दी गई तहरीर के अनुसार, उसकी लगभग 15 वर्षीय पुत्री 18 नवंबर की सुबह स्कूल जाने की बात कहकर घर से निकली थी, लेकिन शाम तक वापस नहीं लौटी।