मड़ियाहू: मड़ियाहूं में तेज आंधी-बारिश से जलजमाव और बिजली संकट ने बढ़ाई परेशानी
मड़ियाहूं तहसील क्षेत्र में शुक्रवार की भोर से सुबह सात बजे तक हुई तेज आंधी और बारिश ने लोगों को भीषण गर्मी से राहत दी। हालांकि, बारिश के बाद कई इलाकों में जलजमाव और कीचड़ की स्थिति बन गई, जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ। शिवपुर तिराहे पर पुलिस सहायता बूथ के पास सड़क पर पानी भर जाने से राहगीरों, खासकर साइकिल और बाइक सवारों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।