मिर्ज़ापुर: रमई पट्टी स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय लोहिया ट्रस्ट में जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में मासिक बैठक संपन्न
बताते चले कि बुधवार की दोपहर 2:00 बजे संपन्न हुई बैठक में होने वाले पंचायत चुनाव और किसानो की समस्या पर चर्चा के साथ-साथ लगातार बढ़ती महंगाई भ्रष्टाचार और प्रदेश की लगातार बिगड़ती कानून व्यवस्था पर चिंता व्यक्त की गई। जिला अध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी ने पंचायत चुनाव की चर्चा करते हुए कहा कि दल के कर्मठ समर्पित एवं जुझारू कार्यकर्ताओं पर पार्टी की निगाह रहेगी।