दतिया नगर: डालडा मिल रोड पर बड़े फब्बारे के पास तेज रफ्तार अनियंत्रित बाइक से गिरकर युवक हुआ घायल
डालडा मिल रोड पर बड़े फब्बारे के पास तेज रफ्तार अनियंत्रित बाइक से गिरकर युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसका उपचार जिला चिकित्सालय में जारी है। घटना शनिवार रात 8:15 बजे की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार धारा सिंह पुत्र किशोरीलाल केवट उम्र 33 वर्ष निवासी ग्राम गढ़ी, बाद बाजार दतिया से अपने गांव गढ़ी की तरफ आ रहा था।