सिराथू: सिराथू के रूपनारायणपुर के व्यक्ति को यूपीएसटीएफ ने अहमदाबाद से पशु तस्करी मामले में किया गिरफ्तार
सिराथू तहसील इलाके के रूप नारायणपुर गांव के रहने वाले अफसर अहमद पर भदोही जनपद में पशु तस्करी के मामले में ₹50000 का इनाम घोषित किया गया था।बताया जाता है कि बृहस्पतिवार की शाम यूपी एसटीएफ ने गुजरात के अहमदाबाद से अफसर को गिरफ्तार कर लिया है।प्रक्रिया पूरी करके उत्तर प्रदेश लाया जाएगा।प्रयागराज एसटीएफ ट्रांसिट डिमांड पर अफसर को लाएगी।