बदायूं: बदायूं के उझानी में हनुमान जन्मोत्सव पर पंचमुखी हनुमान मंदिर प्रांगण में भव्य सुंदरकांड का आयोजन हुआ
Budaun, Budaun | Apr 3, 2026 बदायूं के कस्बा उझानी में शुक्रवार 2 बजे के आसपास पंचमुखी हनुमान मंदिर पर हनुमान जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में द्वितीय दिवस हाथरस के कन्हैया प्रेमी एंड पार्टी द्वारा मन्दिर प्रांगण में भव्य सुन्दर काण्ड पाठ का आयोजन किया गया। सुन्दर काण्ड प्रारम्भ से पूर्व आयोजक राजेन्द्र प्रसाद बाबा ने प्रभु श्रीराम का पूजन किया । मंदिर परिसर में पूजा करने को भीड़ लगी रही ।