बस्सी: दूदू थाना पुलिस ने एक नालीदार टोपी बंदूक के साथ आरोपी को किया गिरफ्तार
Bassi, Jaipur | Mar 14, 2025 जयपुर ग्रामीण की दूदू थाना पुलिस ने अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए गुरुवार बीती शाम करीब 5 बजे एक नालीदार टोपी बंदूक के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल हुई है। थाना अधिकारी मुकेश कुमार ने बताया कि जयपुर ग्रामीण पुलिस अधीक्षक आनंद शर्मा के निर्देशन में अवैध हथियारों के खिलाफ विशेष अभियान चलाकर कार्रवाई की जा रही है।