पन्ना: पन्ना में गरजे पेंशनर्स: मुख्यमंत्री के नाम सौंपा 6 सूत्रीय ज्ञापन, निकाली विशाल बाइक रैली।
Panna, Panna | Jul 1, 2026 पन्ना में प्रोग्रेसिव पेंशनर्स एसोसिएशन ने अध्यक्ष मुरारी लाल थापक के नेतृत्व में 30 जून को प्रदेशव्यापी आंदोलन के तहत जोरदार प्रदर्शन किया। सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने पुरानी कलेक्ट्रेट से विशाल बाइक रैली निकालकर कलेक्टर को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।