शेखपुरा जिले के केवटी थाना पुलिस ने 16 साल से फरार चल रहे आरोपी शैलेंद्र यादव को सोमवार दोपहर 12 बजे गिरफ्तार कर लिया। वह बरबीघा प्रखंड के गंगटी गांव का निवासी है और 2009 में मारपीट व चोरी के मामले में नामजद था। गिरफ्तारी से बचने के लिए वह राज्य से बाहर भाग गया था।