कदवा: चांदपुर चौक में आग लगने से दुकानदारों को नुकसान, पीड़ितों से मिले भाजपा नेता
Kadwa, Katihar | Apr 2, 2025 कदवा थाना क्षेत्र के चांदपुर चौक पर बीते दिनों आग लगने से दुकानदारों को काफी क्षति हुई। इस घटना की सूचना मिलने के बाद बुधवार को शाम पांच बजे भाजपा नेता चंद्रभूषण ठाकुर अपने कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर पीड़ित से मिले। इस दौरान उन्होंने दुकानदारों को उचित मुआवजा देने का भी मांग किया।