राजगढ़: राजगढ़ के पूर्व विधायक बोले भाजपा में विकास कार्यों का श्रेय लेने की चल रही होड़
राजगढ़ के पूर्व विधायक बापू सिंह तंवर ने शुक्रवार शाम 6:00 बजे करीब वीडियो जारी कर बताया कि राजगढ़ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राजगढ़ रेलवे स्टेशन का वर्चुअल उद्घाटन करने वाले हैं। उन्होंने कहा कि रामगंज मंडी भोपाल रेलवे लाइन कांग्रेस शासन काल में स्वीकृत हुई थी इसके साथ ही राजगढ़ में मेडिकल कॉलेज कमलनाथ सरकार की देन है।