बिहार: हरदेव भवन के सभागार में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आपदा प्रबंधन की हुई बैठक
Bihar, Nalanda | Apr 8, 2024 जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हरदेव सभागार में सोमवार को आपदा प्रबंधन के तत्वाधान में संभावित लू एवं सुखाड़ के मद्देनजर पूर्व तैयारी से संबंधित जिला ,अनुमंडल एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई। जिलाधिकारी ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार हीट वेव की संभावना बनी हुई है ।