बेगूसराय: बेगूसराय में पार्ट टाइम जॉब के नाम पर साइबर अपराधियों ने ₹2,05,000 का लगाया चूना, मामला दर्ज
बेगूसराय में पार्ट टाइम जॉब के नाम पर साइबर अपराधियों ने एक व्यक्ति का 2,05,000 रुपये का चूना लगा दिया. इस संबंध में पीड़ित शाहपुर निवासी कुंदन कुमार ने बताया कि मेरे व्हाट्सएप नंबर पर पार्ट टाइम जॉब के लिये एक नंबर से मैसेज आया. मैसेज भजेने के बाद उसने चार लिंक भेजा. उसके बाद उसने मुझे एक टेलीग्राम ग्रुप में जोर दिया.