रेवाड़ी: रेवाड़ी में स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव का कांग्रेस पर हमला, डेंगू से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट
Rewari, Rewari | Sep 16, 2025 रेवाड़ी। हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने जिला सचिवालय में अधिकारियों की बैठक लेने के बाद भाजपा कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि पार्टी पिछले 10 वर्षों से सत्ता से बाहर है, अब उसे आत्ममंथन करना चाहिए। उन्होंने राहुल गांधी के वोट चोरी के आरोपों को खारिज किया।