जमुई: झाझा बस स्टैंड पर रंगदारी वसूली करते युवक को एसपी ने किया गिरफ्तार
Jamui, Jamui | Feb 20, 2026 जिले में कानून-व्यवस्था को लेकर सख्ती दिखाते हुए एसपी विश्वजीत दयाल ने शुक्रवार को3 बजे झाझा बस स्टैंड पर बड़ी कार्रवाई की। वे आवास से समाहरणालय जा रहे थे, तभी बस स्टैंड पर संदिग्ध गतिविधि और जाम की स्थिति देख वाहन से उतर गए। मौके पर पाया गया कि बेगूसराय से धनबाद बारात लेकर जा रही एक बस को स्टैंड संचालक के कर्मियों द्वारा जबरन रोककर अवैध वसूली की जा रही थी।