जमुई: जामा मस्जिद सहित विभिन्न मस्जिदों में अकीदत के साथ रमजान के पहले जुमा की नमाज अदा की गई, मांगी गई दुआएं
Jamui, Jamui | Feb 20, 2026 शुक्रवार की दोपहर 2:00 बजे पतक विभिन्न मस्जिदों में जुमा की नमाज अदा करने के लिए लोगों की काफी भीड़ उमड़ पड़ी। पूरा मस्जिद रोजेदारों से भरा रहा।अकीदत के साथ शांतिपूर्वक तरीके से नमाज अदा की गई। रमजान उल मुबारक के महीने का पहला जुमा होने की वजह से जामा मस्जिद सहित पूरे जमुई की मस्जिदों में नमाज पढ़ने के लिए लोगों की भीड़ समय के पहले से ही लगी रही।