मल्हारगढ़: सोनगरी में अंबा बावड़ी विवाद: विहिप-बजरंग दल ने सौंपा ज्ञापन, निष्पक्ष जांच की मांग
मंदसौर जिले के सोनगरी में 15 जून शाम करीब 5 बजे अंबा बावड़ी से कथित छेड़छाड़ के विरोध में विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। संगठन ने बावड़ी में क्षति, मिट्टी भराव और वृक्षों की कटाई के आरोप लगाते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की,साथ ही दोषियों पर कार्रवाई, संरक्षण, सौंदर्यीकरण और ऐतिहासिक सर्वे की मांग की गई,