प्रतापगढ़ मार्ग धरियावद में देवनारायण योजना के तहत संचालित हॉस्टल के विद्यार्थियों ने अव्यवस्थाओं को लेकर जमकर तोड़फोड़ की व पथराव भी किया है। हॉस्टल में किए गए पथराव में प्रिंसिपल,एक वार्डन और एक छात्र जख्मी हो गया है। हालत गंभीर होने पर वार्डन और छात्र को जिला चिकित्सालय रैफर किया गया। सूचना पर धरियावद SDM व डीएसपी मौके पर पहुंचे और छात्रों से समझाइश की।