परसिया: सिद्ध विनायक मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव शुरू, मंदिर से निकली जल कलश यात्रा
सिद्ध विनायक मंदिर एलआईसी आफिस के पीछे परासिया में गणेशजी की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा का महोत्सव रविवार से शुरू हुआ। इसके लिए जल कलश यात्रा 10:30 बजे निकाली गई। मंदिर से कलश लेकर महिलाएं निकली।रेलवे स्टेशन रोड, अंबेडकर चौक से तहसील,LIC कार्यालय होकर कलश यात्रा अस्पताल रोड पर नवनिर्मित मंदिर में पहंुची। रविवार को जल कलश यात्रा के बाद मंडप प्रवेश कराया गया।