चतरा: चतरा समाहरणालय परिसर से उपायुक्त ने नशा मुक्ति जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
Chatra, Chatra | Jun 13, 2026 चतरा समाहरणालय परिसर से उपायुक्त रवि आनंद ने नशा मुक्ति जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर शनिवार को रवाना किया।इस दौरान उपायुक्त रवि आनंद ने बताया कि यह रथ जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में भ्रमण कर आमजनों को मादक पदार्थों के दुष्प्रभावों तथा नशामुक्त समाज के निर्माण के प्रति जागरूक करेगा।मौके पर जिला के वरीय पदाधिकारी समेत कर्मी मौजूद थे।