परसिया: राम मंदिर में चोरी , उज्जैन भूमि घोटाले पर बरसी महिला कांग्रेसरैली निकाली, राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन
नगर महिला कांग्रेस ने सोमवार को तीन बजे जुलूस निकालकर राज्यपाल के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में अयोध्या में राम मंदिर में चोरी और उज्जैन के भूमि घोटाले की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की गई।शिव मंदिर से रैली निकाली गई। रैली में विधायक सोहन वाल्मिक, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कमल राय महामंत्री अलाउद्दिन खान, महिला कांग्रेस उपस्थित रहे।