मुरैना नगर: जिला स्तरीय पत्रकार सम्मेलन में पत्रकारों के हितों और दिवंगत पत्रकारों की स्मृति को लेकर रेस्ट हाउस में बैठक संपन्न
जिला स्तरीय पत्रकार सम्मेलन और पत्रकारों के हितों को लेकर रेस्ट हाउस पर बैठक संपन्न हुई, जिसमें सम्मेलन की तैयारी को लेकर बैठक में मौजूद सभी लोगों ने अपने-अपने विचार रखे। इसके साथ ही विशेष रूप से कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक के साथ त्रैमासिक बैठक कराई जाने को लेकर संगठन के पदाधिकारी कलेक्टर से मुलाकात भी करेंगे।