बिसौली: सीकरी गांव में आंधी-तूफान बना काल, दीवार ढहने से घायल महिला की इलाज के दौरान हुई मौत
आसफपुर क्षेत्र के गांव सीकरी में तेज आंधी-तूफान के दौरान दीवार गिरने से 50 वर्षीय संतोष गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसे में उनके पति सोनपाल भी चोटिल हुए। परिजन घायल महिला को उपचार के लिए मुरादाबाद के बिलारी स्थित निजी अस्पताल ले गए। जहां इलाज के दौरान संतोष ने दम तोड़ दिया। महिला की मौत से परिवार में कोहराम मच गया और गांव में शोक की लहर दौड़ गई।