गौशालाओं में गोवंश की मौतों से हिंदू संगठनों में आक्रोश फैल गया। शिवसेना, विहिप और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने आज कलेक्ट्रेट का घेराव कर जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि प्रशासन और ग्राम प्रधानों की मिलीभगत से गोवंश की हिफाजत नहीं की जा रही और उनकी हड्डियों का अवैध व्यापार हो रहा है। एडीएम और जिलाधिकारी के साथ नोकझोंक भी हुई।