बहराइच: सीतापुरवा के पास अनियंत्रित होकर बाइक पोल से टकराई, हादसे में एक श्रमिक की मौत, एक घायल
जिले के रुपईडीहा थाना क्षेत्र अंतर्गत सीतापुरवा के पास मजदूरी कर वापस आ रहे श्रमिक की बाइक अनियंत्रित होकर पोल से टकरा गई। इस हादसे में बाइक सवार एक श्रमिक की मौत हो गई। वहीं दूसरा घायल हो गया। घायल का इलाज जारी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शव मर्चरी भेज दिया था। वहीं रविवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया। जाच जारी है।