बिहटा: अमनाबाद गांव में पुराने विवाद के चलते दो पक्षों में मारपीट, दो महिलाएं घायल
Bihta, Patna | Oct 29, 2025 बिहटा थाना क्षेत्र अंतर्गत अमनाबाद गांव में पूर्व के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। दोनों पक्षों के बीच हुए मारपीट के दौरान दो महिलाएं घायल हो गई। जिन्हें इलाज हेतु स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां घायलों का इलाज चल रहा है, मामला बुधवार की रात्रि 9:25 के करीब की है। घायल की पहचान बेबी देवी और सामी देवी के रूप में हुई है।