बारुन: वैदाही में नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य आगाज, उद्घाटन पूर्व विधायक डब्लू सिंह ने किया
बारुण प्रखंड के ग्राम वैदाही में नवयुवक संघ क्रिकेट क्लब द्वारा आयोजित भव्य “नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट” का बुधवार को उद्घाटन मुख्य अतिथि पूर्व विधायक विजय कुमार सिंह उर्फ डब्लू सिंह ने फीता काटकर किया। उद्घाटन समारोह में खिलाड़ियों और ग्रामीणों में खासा उत्साह देखने को मिला। आयोजकों ने मुख्य अतिथि का अंगवस्त्र, फूल माला एवं मोमेंटो देकर गर्मजोशी से स्वागत किया