दुधि: कोंगा गांव में शादी से लौटते समय बाइक अनियंत्रित होकर पुलिया से नीचे गिरी, बाइक सवार गंभीर रूप से घायल
बभनी थाना क्षेत्र के कोगा गांव से शादी से लौटते समय बाइक सवार पुलिया से नीचे गिर गया। जिससे बाइक सवार गम्भीर रूप से घायल हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार की सुबह लगभग साढ़े 5 बजे 15 वर्षीय कृष्णा पुत्र देवसरन निवासी मचबन्धवां रिस्तेदारी में शादी के कार्यक्रम से अपने घर जा रहा था कि कोंगा गांव में बाइक अनियंत्रित होकर पुलिया से नीचे जा गिरी।