केराकत: गोमती नदी में नहाते समय दो युवकों की डूबने से हुई मौत
गोमती नदी में नहाते समय दो युवकों की डूबने से मौत हो गई। मृतकों की पहचान हीरापुर मचहटी निवासी 18 वर्षीय प्रवेश यादव और 20 वर्षीय शिवम चौरसिया के रूप में हुई है। दोनों अपने दोस्तों के साथ नदी में स्नान करने गए थे, तभी गहरे पानी में चले जाने से हादसा हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों को अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शवों को पो